हार नहीं मानूँगी, बेबाकी से लड़ती जाऊँगी - अंजना ओम कश्यप की कहानी

बार-बार ज़िन्दगी के इम्तिहान देती रही लेकिन असफलता ने उसका दामन न छोड़ा। फिर भी हर मुश्किल को मुँहतोड़ जवाब देते हुए अपने नाम को मीडिया इंडस्ट्री की पहचान बना दी। हम बात कर रहे है ऐसी शक्सियत की जिन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते पर मीडिया इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम हासिल किया है। जी हाँ यहाँ बात हो रही है आज तक की सर्वश्रेष्ठ एंकर अंजना ओम  कश्यप की, जो अपने तीखे शब्दों से प्रहार और बॉडी लैंग्वेज से जानी जाती हैं। अंजना ओम कश्यप एक ऐसी पत्रकार हैं जिन्होंने जिस भी न्यूज़ चैनल में काम किया उस हर चैनल में टीआरपी को नो. 1 पर बरकरार रखा। अभी उनका आज तक पर शो हल्ला बोल काफी चर्चित है।
अंजना ओम कश्यप का जन्म रांची में हुआ और उन्होंने अपनी स्कूलिंग भी रांची में ही की। इन्हें बिहारी बोलनी बखूबी आती है क्योंकि ये बिहार के आरा जिले से संबंध रखती हैं। इनके पिता रांची के जाने-माने डॉक्टर हैं और उनका नाम ओम प्रकाश तिवारी है।

कैसे हुई पत्रकारिता की शुरुआत
अंजना अपने पिता की तरह डॉक्टर बनना चाहती थी। जिसके लिए उन्होंने पीएमटी का एग्जाम भी दिया लेकिन उन्हें मनवांछित सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद अपने पिता के कहने पर उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया और ज़ोरो-शोरों से यूपीएससी की तैयारी शुरू की। लेकिन इसमें भी अंजना को असफलता ही हाथ लगी। लेकिन इस तैयारी से उन्हें देश-दुनिया की खबरों को देखने और समझने का नजरिया मिल गया।
इसके बाद उन्होंने जामिया कॉलेज से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की। बहुत से इंटरव्यू देने के बाद आखिरकार अंजना को दूरदर्शन में नौकरी मिली। जहाँ उन्हें तीखे शब्दों के प्रहार के कारण खूब पसंद किया गया। यहाँ उनकी बचपन से ही बात को सीधे तरीके से करने की आदत ने बहुत साथ दिया। जिसके कारण ज़ी न्यूज़ की नज़र उनपर पड़ी।

किस-किस चैनल में किया काम

दूरदर्शन, ज़ी न्यूज़, न्यूज़ 24, स्टार न्यूज़ और आज तक। अंजना आज तक पर बतौर एंकर काफी समय से बरकरार हैं।

डेस्क रिपोर्टर से एंकर का सफर

अंजना ने मंगेश कश्यप नाम के सीनियर आईपीएस अफसर से शादी की। शादी के बाद उन्होंने एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया। बच्चे जब बड़े हुए तो अंजना ने कड़ी मेहनत की और एक डेस्क रिपोर्टर से ज़ी न्यूज़ की एंकर में तब्दील हो गयी।

अंजना सुपर वुमन तो है ही और साथ ही हर किसी के लिए इंस्पिरेशन भी है। वे सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अपने विचारों को साझा करने से पीछे नहीं हटती हैं। इस वजह से उन्हें कभी आम आदमी पार्टी का सदस्य तो कभी बीजेपी का सदस्य कहा जाता है। इन सभी से यही साबित होता है की अंजना एक सुलझी हुई पत्रकार हैं। जो सच का साथ देती हैं और अपना नजरिया मुद्दे के अनुसार रखती हैं न की किसी पार्टी की पसंद के अनुसार।

Comments